राजनीतिराज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका,रूपचंद चेलानी ने भाजपा का दामन थामा

कटनी : मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस (BJP-Congress) दम खम से चुनाव प्रचार प्रसार में लगी है, मगर इसी बीच कटनी (katni) से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा गत वर्ष महापौर प्रत्याशी रहे रूपचंद चेलानी चीनी ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की उपस्थिति में विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पिछले महापौर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रूपचंद “चीनी चेलानी” ने 45,000 वोट पाए थे।

बता दें कि रूपचंद चेलानी चीनी कटनी में सिंधी समाज के प्रतिष्ठित नागरिक समाजसेवी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने चीनी चेलानी के भाजपा में शामिल होने परस हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पार्टी को लाभ होगा। आसन्न चुनावों में भाजपा की गरीब कल्याण की विकास की सोच को उन्होंने आत्मसात कर शहर और समाज के लिए बेहतर निर्णय लिया है।

भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर चीनी चेलानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए प्रथम लक्ष्य कटनी में भाजपा की महापौर प्रत्याशी ज्योति दीक्षित तथा सभी 45 वार्डों में भाजपा की विजय को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश समाज के लिए सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही योग्य पार्टी है। विधायक संजय पाठक ने कहा कि चीनी जैसे ऊर्जावान नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में ही पूरा सम्मान मिल सकता है। कांग्रेस रूपी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में नहीं।

Related Articles

Back to top button