अजब-गजब

Bigg Boss 10: घर में मनु के करीब आ रही हैं मोनालिसा,

monalisa_1478764292-1बिग-बॉस 10 में धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। एक ओर सभी प्रतिभागी अंदर अपना गेम खेल रहे हैं। दूसरी ओर उनके बारे में कुछ खुलासे बाहर भी हो रहे हैं। कुछ दिन पहले वीजे बानी की टॉपलेस फोटोज वायरल हुई थीं।
उससे पहले घर से बाहर हो चुकीं कंटेस्टेंट प्रियंका की निजी जिंदगी के बारे में कुछ रोचक किस्से सामने आए थे। अब मोनालिसा यानी अंतरा बिस्वास के बारे में कुछ खुलासे हुए हैं। मोनालिसा घर के अंदर हर किसी से कह रही हैं कि वो कुंवारी हैं जबकि सच्चाई कुछ और है।
खबर है कि मोनालिसा कुंवारी नहीं हैं बल्कि उन्होंने दो बार शादी की है। कुछ दिन पहले मोना के मदन नाम के शख्स से शादी करने की खबर आई थी। लेकिन उनका तलाक हो चुका है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट है।
मोनालिसा ने मदन से कभी शादी नहीं की। दरअसल वो मदन के साथ ही कोलकाता से मुंबई आई थीं। मदन तलाकशुदा हैं। मोना को भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने वाले भी मदन ही हैं। मदन मोना के साथ लिव-इन में रहते थे। लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस बात को नहीं कुबूला।
करीब 6 साल तक दोनों साथ रहे। मदन मोना से उम्र में काफी बड़े थे। मोना को अपनी इमेज बरकरार रखनी थी। कुछ समय बाद दोनों में झगड़े शुरू हो गए और मोना की जिंदगी में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह की एंट्री हो गई। 
 
 

 

 
 
 

Related Articles

Back to top button