ज्ञान भंडार

BJP ने फतह किया कांग्रेस का किला, जानें किस वार्ड में किसको मिली जीत

6_1447915701रायपुर। राजधानी के बिरगांव नगर निगम में गुरुवार सुबह वोटों की गिनती शुरू होने के डेढ़ घंटे के अंदर ही नतीजे सामने आ गए। भाजपा की अंबिका यदु ने महापौर पद पर जीत दर्ज की है, वे बिरगांव की पहली मेयर होंगी। जीत के बाद अंबिका ने कहा- ‘पिछले दस सालों से बिरगांव की जनता विकास से दूर थी, मैं पहले बिरगांव का विकास करूंगी फिर जीत का जश्न मनाउंगी।’ उन्होंने कहा कि वे सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम करेंगी।
बिरगांव के 40 वार्डों में 13 पर भाजपा, 21 पर कांग्रेस और 6 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। बताते चलें कि नगर निगम बनने के बाद बिरगांव में पहली बार चुनाव हो रहे हैं, सोमवार को हुए मतदान में क्षेत्र के 65 फीसदी वोटर्स ने मतदान किया था।
पहली बार जीती भाजपा
नगर निगम बनने से पहले साल 2003 से अब तक बिरगांव नगर पालिका थी। इस दौरान हुए दो चुनावों में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी को ही जीत मिली थी। क्षेत्र के विधायक भी कांग्रेस के हैं, ऐसे में महापौर पद पर भाजपा की जीत एक बड़ी जीत मानी जा रही है। हालांकि पार्षदों में केवल 13 वार्डों में ही भाजपा को जीत मिली है।
 
दांव पर लगी थी बीजेपी की साख
रायपुर की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा विधायक हैं, इसके बावजूद पिछले साल हुए रायपुर नगर निगम चुनाव में महापौर की कुर्सी कांग्रेस के पास चली गई थी। बिरगांव नगर निगम चुनाव में भाजपा रायपुर की हार को दोहराना नहीं चाहती थी। इसलिए बिरगांव चुनाव की जिम्मेदारी प्रदेश के दो कद्दावर मंत्रियों ने अपने हाथ में ली थी।

 

Related Articles

Back to top button