उत्तराखंडराज्य

भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व मुख्यमंत्री निशंक से की भेंट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और हरिद्वार लोकसभा सांसद के देहरादून आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के बीच विधानसभा चुनाव की दृष्टि से समीक्षात्मक और समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। दोनों के बीच यह बैठक चुनाव और आगामी परिणाम को लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले पार्टी के कई उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पर भीतर घात का आरोप लगाया है। एक के बाद एक भाजपा के बड़े नेता पार्टी के बड़े नेता मिल रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट की थी। इसके अलावा अन्य नेता भी मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button