राजनीतिराज्य

शहीद अंचित शर्मा को भाजपा अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि

शहीद अंचित शर्मा को भाजपा अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने दी  भावभीनि श्रद्धांजलि
शहीद अंचित शर्मा को भाजपा अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने दी भावभीनि श्रद्धांजलि

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप शहीद अंचित शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए आज उनके पैतृक गांव धार पजेरा, पच्छाद पहुंचे। सांसद सुरेश कश्यप ने शहीद अंकित शर्मा को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद का पूरे राजकीस सम्‍मान को साथ उनके तृक गांव धार पजेरा में अंतिम संस्‍कार किया गया।

उन्होंने कहा की 22 वर्षीय शहीद अंचित शर्मा जो कि 21 डोगरा यूनिट के जवान थे, 24 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन एलएसी पर 5:45 बजे शहीद हो गए। यह हिमाचल प्रदेश विशेषकर जिला सिरमौर और पच्छाद लिए अति दुःखद क्षण है। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हिमाचल प्रदेश के इस वीर सपूत को प्रदेश हमेशा स्मरण करेगा।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर किया याद 

भाजपा अध्यक्ष ने शहीद अंचित शर्मा के दादा-दादी, पिता राजेश शर्मा, माता सुनीता शर्मा, बहन गीतिका शर्मा को इस दुख की घड़ी में सांत्वना भी प्रदान की।

शनिवार सुबह शहीद अंचित शर्मा का पार्थिव शरीर राजगढ़ पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा तथा पूरा राजगढ़ भारत माता की जय, अंचित शर्मा अमर रहे एवं वंदे मातरम से गूंज उठा। पच्छाद के इस वीर सपूत की शहादत पर सभी हिन्दुस्तानियों को हमेशा गर्व रहेगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button