उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर सिसौली में रक्तदान शिविर का आयोजन

भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर कार्यक्रम आयोजित।

मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्य तिथि पर किसानों की राजधानी सिसौली मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाकियू मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने 41 यूनिट रक्तदान किया। भाकियू मेरठ के कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल
भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता भुनी टोल पर एकत्रित हुए। वहां से मुजफ्फरनगर स्थित किसान राजधानी सिसौली पहुंचे और वहां पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति देते हुए सिसौली में रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त कार्यकर्ताओं ने दान किया। उसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया।

बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर सभी ने प्रकाश डाला
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के जीवन पर सभी ने प्रकाश डाला और उनके बताया रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने उनके दिखाई रस्ते पर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आहवान करते हुए जनपद मेरठ के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों के गन्ना भुगतान, बिजली, आवारा पशु, खाद आदि समस्याओं को लेकर जनपद मेरठ में एक विशाल किसान आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनू, हर्ष,अनूप यादव ऋषिपाल, सत्येंद्र, बबलू, वीरेंद्र, महेंद्र, काजू, नवीन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button