मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी क्रिसमस पर बधाई

देशभर में आज धूम-धाम से क्रिसमस मनाया गया है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक, सभी ने क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं। फिल्मी दुनिया के सितारों ने अलग-अलग अंदाज में इस बार क्रिसमस मनाया। बॉलीवुड सितारों ने क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए जहां अपने शानदार डेकोरेटेड क्रिसमस की झलक अपने फैंस को दिखाया है , तो वहीं सितारों ने फैंस और देश वासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए उनके लिए प्रेम, शांति, खुशी और सद्भावना की कामना की।

अमिताभ बच्चन बने सैंटा क्लॉज
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर के जरिए फैंस को क्रिसमस की शुभकामाएं दी हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए फैंस को क्रिसमस की दिल से बधाई दी है। उनके फैंस भी ट्विटर पर कॉमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। इतना ही बधाई के साथ साथ बिग बी ने सैंटा क्लॉज के रुप में अपनी तस्वीर शेयर कर अपने चाहने वालों कि दिल जीत लिया है। अमिताभ ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, ‘शांति सौहार्द और सुरक्षा के साथ प्यार’।

करीना का कार्टून स्क्रैच कार्ड हुआ वायरल
करीना कपूर खान ने अपने परिवार, पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर अली खान और जेह अली खान की एक खूबसूरत तस्वीर को क्रिसमस कार्ड में बदलकर अपने चाहने वालों को क्रिसमस की सबसे प्यारी शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर खान परिवार का यह कार्टून स्क्रैच कार्ड वायरल हो गया है।

नीतू संग दिखे रणबीर
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने चाहने वालों को क्रिसमस की बधाई देते हुए अपने बेटे रणबीर कपूर के संग एक सेल्फी फोटो पोस्ट की हैं। इस फोटो शेयर करते वह कैप्शन में लिखती हैं -‘मेरी क्रिसमस’। फोटो में मां-बेटे की जोड़ी मुस्कुराते हुए सेल्फी के लिए बेहतरीन पोज दे रही है।

विराट संग अनुष्का ने शेयर की पूरानी फोटो
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सांता और यूएस की ओर से मेरी क्रिसमस।’ तस्वीर में विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह उनकी यह तस्वीर साउथ अफ्रिका के ट्रेवल के दौरान की।

मीरा ने सजाया क्रिसमस ट्री
शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भी शानदार तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट किया है और इसकी एक झलक दिखाते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। मीरा क्रिसमस ट्री डेकोरेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया , जिसमें उनका बेटा जेन भी उन्हें सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं।

डॉगी को बहुत ही क्यूटली सजाया
करिश्मा कपूर ने भी अपने घर के क्रिसमस डेकोरेशन की झलकियां दिखाते हुए फैंस को क्रिसमस की बधाई दी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया , जिसमें करिश्मा ने अपने डॉगी को बहुत ही क्यूटली सजाया। बैकग्राउंड में ,सजा उनका क्रिसमस ट्री बहुत खूबसूरत लग रहा है।

सुष्मिता सेन ने भी दी बधाई
सुष्मिता सेन ने भी अपने सभी फैंस को क्रिसमस विश किया है। बैकग्राउंड में एक बड़े से रेनडियर के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, मेरी क्रिसमस। आपके लिए प्यार, रौशनी और आशा की कामना करती हैं। लाइफ की ब्लेसिंग्स पाने के लिए आप हमेशा अपनी दोनों भुजाओं को खुला रखें।

सनी लियोनी भी अपने डेकोरेटेड क्रिसमस ट्री को दिखाते हुए अपने चाहने वालों को बधाई दी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, कटरीना कैप, यामि गौतम, ऋतिक रोशन , वरुण धवन आदि सितारों ने अपने चाहने वालों को क्रिसमस विश किया है।

Related Articles

Back to top button