राज्य

मुख्यमंत्री चौहान ने गोडा देवी मंदिर परिसर में करंज का पौधा रोपा

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोडा देवी मंदिर परिसर वेलीपुत्तुर जिला विरुधुनगर तमिलनाडु में आज करंज का पौधा लगाया । मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी साथ थीं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान 23-24 नवंबर को तमिलनाडु प्रवास पर है। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button