उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

CM अखिलेश को पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष पद से हटाना गलत: रामगोपाल यादव

ramgopalलखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) में चल रही सियासी भूचाल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने कहा है कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से अखिलेश यादव को हटाने से पहले नेतृत्व को उनसे बात कर लेनी चाहिए थी। पार्टी के विवादों को शांत करने के लिए यहां पहुंचे प्रो. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। हटाने के बजाए समझा बुझाकर इस्तीफा मांगना चाहिए था। शिवपाल यादव से अहम विभाग छीने जाने के पीछे उन्होंने गलतफहमी बताई पर कहा कि एक्शन का रिएक्शन तो स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। परिवार एकजुट है। लोग चाहे जो कहें उसकी परवाह किए बगैर उनका परिवार एक है। छोटे-मोटे विवाद तो हर परिवार में होते रहते हैं, लेकिन अन्तत: विवाद का हल होता है और एकजुटता बढ़ती है।
यादव ने कहा कि वह पार्टी पर इन विवादों से कोई फर्क नहीं पडता। परिवार के सम्बन्ध में पूछे गए कई सवालों को उन्होंने टाल दिया, हालांकि कहा कि इन विवादों से उनका परिवार काफी ऊपर है। हम सभी का ध्यान सामाजिक सेवा कर पार्टी को आगे बढ़ाने पर केन्द्रित है। अभी 2017 का चुनाव नजदीक है। सपा चुनाव जीतकर एक बार फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बातकर गलतफहमियों को दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री के बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप सम्बन्धी बयान के बारे में पूछे गए सवाल को उन्होंने मुस्कराकर टाल दिया। मुख्यमंत्री ने कल कहा था कि विवाद के पीछे परिवार के बाहर का व्यक्ति है, हालांकि उन्होंने इस सिलसिले में अमर सिंह या किसी अन्य व्यक्ति का नाम नहीं लिया था।

Related Articles

Back to top button