उत्तराखंडराज्य

सीएम धामी 29 अक्टूबर को चमोली में महिला स्वयं सहायता समूहों को करेंगे आर्थिक सहायता प्रदान

चमोली : मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों एवं संकुल स्तरीय संगठन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु जनपद स्तर पर 29 अक्टूबर को 11 बजे पुलिस मैदान गोपेश्वर में बृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिसमें जनपद की सभी विकासखण्डों से गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाना है साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाने हैं।

Related Articles

Back to top button