दिल्ली

सीएम केजरीवाल सीबीआई पूछताछ के लिए रवाना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब मामले में CBI द्वारा पूछताछ का नोटिस दिए जाने के बाद अपने निवास से CBI कार्यलाय के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल CBI के सामने पेश होने से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे।

CBI जांच के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में चौतरफा विकास होने लगा जिसे देश के लोगों ने 75 सालों में नहीं देखा था। दिल्ली को देखकर लोगों का लगा कि भारत का विकास हो सकता है। कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें नहीं चाहती कि भारत की तरक्की हो। उन्हीं राष्ट्र विरोधी ताकतों से कहूंगा की अब भारत नहीं रुकेगा। तुम्हारी इन गीदड़-भभकी से भारत नहीं रुकेगा।

इधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीरा गढ़ी और कश्मीरी गेट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा शराब नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button