उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी फरियाद, बोले- समस्याओं का जल्द होगा समाधान

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में अपने दो दिन के दौरे पर है। अपने इस दौरे के दौरान सीएम गोरखपुर की जनता से मिल रहे है और उन से बातचीत कर रहे है। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने आज यानी शनिवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगाया है। इस जनता दरबार में सीएम योगी ने जनता से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मुख्यमंत्री से अपनी बात कही। जनता की फरियाद सुनने के बाद सीएम ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याएं का समाधान करने और सभी के साथ न्याय करने के लिए कहा है।

बता दें कि सीएम योगी ने जिले में अपने दौरे के दौरान जनता दर्शन किया। उन्होंने जनता दरबार लगाया और जनता से बात की। इस दौरान जनता दरबार में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं, सीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि, आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि, किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे।

सीएम योगी आज सुबह अपने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में पहुंचे और दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम ने हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के लिए जनता दरबार लगाया। यहां पर सीएम ने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी। सीएम ने वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को दिया। सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने उनके निपटारे के लिए अपने अधिकारियों को आदेश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button