उत्तर प्रदेशलखनऊ

CM योगी ने फहराया तिरंगा, बोले- देश को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। योगी ने कहा कि अनेकता में एकता का ही मंत्र लेकर देश को आगे बढ़ना है। अपनी मातृभूमि के प्रति हर भारतवासी सबकुछ न्यौछावर करने को तैयार रहता है। योगी आदित्यनाथ देश की विरासत पर गौरव करें

मुख्यमंत्री ने विधानभवन के सामने तिरंगा फहराने के बाद योगी ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर किसी कोने में उपद्रव पैदा होता है तो देश के जवान उसको समाप्त करके अपने संकल्प को पूरा करते हैं। भारत की सांस्कृतिक एकता भी बहुत जरूरी है। विरासत की रक्षा करना हर देशवासी का दायित्व है और उसपर गर्व भी करना चाहिए।

CM योगी ने फहराया तिरंगा, बोले- देश को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लें देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि अमृतकाल की बेला में देश की आजादी का ये महोत्सव हम सभी प्रदेश वासियों को हम सभी प्रदेशवासियों को नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। एक नए भारत का दर्शन हम सभी को करा रहा है। देश की समृद्धि के साथ जुड़ते हुए हर प्रदेशवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है। आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया योगी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले उने सपूतों को उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। हम सब जानते हैं कि आज ही के दिन 1947 में देश स्वतंत्र हुआ था। स्वतंत्रता का मतलब क्या होता है यह हम सब आज महसूस करते हैं।

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपने पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने की स्वतंत्रता मिली है। स्वतंत्र देश का नागरिक होने का लाभ उठाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि एक स्वतंत्र देश के नागरिक होने के नाते सभी को अधिकार प्रदान किए गए हैं। हर भारतवासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में अनुभूति कर सकता है। हर भारतवासी अपने स्तर पर योगदान कर सकता है। आज का दिन हम सबको एक नए संकल्प के साथ जोड़ता है।

Related Articles

Back to top button