राज्य

खरीफ मौसम 2022 हेतु फसल गिरदावरी की कार्यवाही समय पर पूर्ण करें

डिंडौरी : संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा ने जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को मौसम खरीफ 2022 हेतु फसल गिरावरी की कार्रवाई समय.सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें ई उपार्जन फसल बीमा फसल ऋण इत्यादि की कार्यवाही संपन्न हो सके। उन्होंने बताया कि मौसम खरीफ 2022 से गिरदावरी की कार्यवाही समय.सीमा में करना होगा। जिसमें एमपी किसान एप के माध्यम से फसल स्वघोषणा की जानकारी दर्ज करने हेतु पूर्व से ऑप्शन उपलब्ध रहेगा। मौसम खरीफ हेतु सैटेलाइट इमेज यथासंभव खसरा नंबरवार फसल गिरदावरी की जानकारी एमपीएसईडीसी द्वारा 31 जुलाई 2022 तक उपलब्ध कराई जाएगी। सैटेलाइट इमेज फसल गिरदावरी की जानकारी सारा ऐप पर अवलोकन हेतु उपलब्ध होगी।

एमपी किसान ऐप के माध्यम से किसान के द्वारा खेत में उपस्थित होकर फसल की जानकारी जियो फेंस तकनीकी अनुसार दर्ज की जा सकती हैए जिसकी समय सीमा 15 अगस्त 2022 तक नियत की गई है। सैटेलाइट इमेज फसल गिरदावरी की जानकारी एवं एमपी किसान ऐप के माध्यम से दर्ज जानकारी सामान होने पर जानकारी सीधे सर्वर पर अद्यतन की जाएगी। सैटेलाइट इमेज फसल गिरदावरी की जानकारी एवं एमपी किसान ऐप के माध्यम से दर्ज जानकारी में विसंगति होने पर इन सर्वे नंबर की जानकारी ग्राउंड ट्रथिंग हेतु पटवारी को सारा ऐप में उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राउंड ट्रथिंग हेतु पटवारियों को प्रदत्त सर्वे नंबर एवं किसान द्वारा गिरदावरी से शेष नंबर की गिरदावरी पटवारियों द्वारा जियो फेंस तकनीक के आधार पर की जाएगी।

मौसम खरीफ के लिए पटवारियों द्वारा गिरदावरी पूर्ण करने हेतु समय सीमा 31 अगस्त 2022 रहेगी। मौसम खरीफ के लिए किसानों द्वारा फसल गिरदावरी के संबंध में आपत्ति की जानकारी दर्ज करने हेतु समय सीमा 5 सितंबर 2022 तक रहेगी। मौसम खरीफ हेतु 10 सितंबर 2022 तक प्राप्त आपत्तियों का निराकरण संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के द्वारा सारा पोर्टल के माध्यम से एवं प्राप्त आपत्ति की लोकेशन एवं फसल के फोटो का अवलोकन कर आवश्यक जांच उपरांत किया जा सकेगा। मौसम खरीफ 2022 हेतु 10 सितंबर 2022 उपरांत कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा एवं डाटा को लॉक कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button