अपराधराज्य

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की हत्या, जानें वजह

गुना : मध्यप्रदेश के गुना जिले में अशोकनगर के कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की हत्या शरीर पर 25 बार चाकू मार कर की गई है। यह हत्या उनके जानने वाली एक महिला ने किया उसका कहना है कि ब्रजभूषण शर्मा उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाने की कोशिश कर रहे ​थे।

घटना वाले दिन शराब के नशे में धुत होकर रात 11:00 बजे उक्त कांग्रेसी नेता महिला के घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। रेप के बाद महिला ने सब्जी काटने के चाकू से बिस्तर पर निर्वस्त्र पड़े कांग्रेस नेता पर लगभग 25 ताबड़तोड़ वार किए, जिसमें से 9 वार तो इतने ताकत से किए की चाकू पीठ से सीने को चीरते हुए पेट में निकल आया और शर्मा ने वहीं दम तोड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अशोकनगर के कांग्रेस नेता ब्रज भूषण शर्मा की हत्या एक शिक्षक की पत्नी द्वारा कर दी गई है घटना के समय महिला का पति अशोक नगर में था महिला के 2 बच्चे हैं एक की उम्र 7 वर्ष और दूसरे की 4 वर्ष है।

घटना वाली रात महिला और शर्मा के बीच रात 12.30 से 1.30 तक विवाद चला और रात्रि 1.56 मिनट पर महिला ने डायल 100 को फोन कर हत्या करने की जानकारी दी और खुद को सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़े— पीलीभीत में बस और पिकअप में टक्कर, बच्चे सहित आठ की मौत 

महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति उसका वर्ष 2005 से रेप कर रहा था जब वह 16 वर्ष की थी, उसके लाख मना करने के बाद भी वह नहीं मानता था और जब उसका पति नहीं होता तब उसके घर में घुसकर जबरन बलात्कार करता था।

उसके द्वारा वीडियो भी बना लिए गए थे और धमका कर बलात्कार कर रहा था वह तंग हो चुकी थी और कोई रास्ता नहीं बचा था उसकी शक्ति अब जवाब दे चुकी थी और उसने हत्या को अंजाम दे दिया।

महिला पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं महिला को कोर्ट के सामने भी पेश किया गया और बीते मंगलवार को कोर्ट ने महिला को जेल में भेज दिया। जिस समय ब्रजभूषण शर्मा महिला के घर पर पहुंचा, उस समय उसका पति वहां नहीं था और इस अपराध को करने के बाद महिला ने पुलिस और अपने पति दोनों को इस बात की जानकारी दे दी।

यह भी देखें: जाने फिल्मों में आने से पहले क्या करती थी Smita Patil, ऐसे बनाई विशेष पहचान

पुलिस ने बताया कि शर्मा ने महिला का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने शर्मा के शरीर पर चाकू से कई वार किए और शर्मा की पीठ पर कई निशान देखे गए। पुलिस ने बताया कि महिला और शर्मा दोनों अचलगढ़ के रहने वाले थे और दोनों के बीच पहले से अवैध संबंध थे जिसने बाद में हत्या का रूप लिया।

आपको बता दें कि पार्टी पहले ही नेता को निकाल दिया था। इधर मृतक की पत्नी अपर्णा शर्मा ने महिला पर ही आरोप लगा दिए हैं। उसका कहना है कि महिला ने पहले मेरे पति को अपने चक्कर में फंसाया और जेवर लूटे। उसके बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कर दी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button