झारखण्डराज्य

Corona Update: झारखंड के 20 जिले कोरोना शून्य, प्रदेशभर में 17 नए केस

रांची: शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में झारखंड के 20 जिलों में कोरोना का कोई भी मरीज नहीं मिला है। इस दौरान राज्य में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य में कोरोना से 14 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 17 नए केस मिले हैं। नये मरीजों में राजधानी रांची से नौ के अतिरिक्त धनबाद से चार , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से तीन और रामगढ़ से एक नए मरीज की पहचान हुई है।

इन 17 नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 977 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 687 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वैसे इस महामारी में पांच हजार, 138 लोगों की जान चली गई। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अबतक कुल एक करोड़, 04 लाख, 2 2 हजार, 836 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में फिलहाल, कोरोना के 152 सक्रिय केस हैं। इनमें सबसे अधिक राजधानी रांची में 99 मरीज हैं। झारखंड में कोरोना से रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button