राज्य

Corona Update: झारखंड में कोरोना के सक्रिय मामलों में सर्वाधिक रांची में

रांची: झारखंड में कोरोना के सक्रिय 135 मामलों में सबसे अधिक 89 राजधानी रांची में हैं। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना के 12 नए केस मिले है। वैसे इस दौरान 11 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। संतोष की बात है कि इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 23 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में 25 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से छह और गुमला से दो नए मरीजों की पहचान हुई है। बोकारो,देवघर, दुमका, पलामू और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा ) से एक-एक मरीज के मिलने की जानकारी है।

राज्य में कोरोना के कुल मरीज तीन लाख, 49 हजार, 066 हैं। इनमें से तीन लाख, 43 हजार, 792 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि इस बीमारी से अब तक राज्य में पांच हजार,139 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button