अन्तर्राष्ट्रीय

आंग सान सू की के खिलाफ दूसरे मामले में कोर्ट ने फैसला टाला

बैंकाक: म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की के खिलाफ दो आरोपों में कोर्ट ने सोमवार को फैसला टाल दिया। इन मामलों में सू की पर आधिकारिक प्रक्रिया का पालन किए बगैर वाकी-टाकी आयात करने और रखने का आरोप है।

म्यांमार की लोकतांत्रिक सरकार को सेना ने एक फरवरी को अपदस्थ कर कब्जा करने के साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नेता सू की के खिलाफ कई मामले दर्ज कराए थे। कोर्ट ने 10 जनवरी तक फैसला टालने का कोई कारण नहीं बताया है। शीर्ष अधिकारी सू की की सुनवाई से संबंधित सूचनाओं को बाहर नहीं आने देना चाहते हैं।

सू की को छह दिसंबर को उकसाने और कोविड-19 प्रतिबंध तोड़ने के लिए चार साल जेल की सजा सुनाई है। फैसला सुनाए जाने के कुछ घंटे बाद सेना द्वारा स्थापित सरकार के प्रमुख वरिष्ठ जनरल मिन अंग हलैंग ने इसे कम करते हुए आधा कर दिया। सेना ने उन्हें अज्ञात स्थान पर रखा है और सरकारी टीवी ने कहा है कि वह वहां अपनी सजा भुगत रही हैं।

उल्लेखनीय है कि म्यांमार में एक फरवरी के तख्तापलट में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद आंग सान सू की को सेना ने हिरासत में ले लिया था। राजनीतिक कैदियों के लिए सहायता संघ के निगरानी समूह के अनुसार यह बताया गया कि तख्तापलट के बाद जब लोगों में इसके इसके खिलाफ आवाज उठाई तो असंतोष पर कार्रवाई में 1,200 से अधिक लोग मारे गए और 10,000 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button