छत्तीसगढ़राज्य

CWG 2026: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वर्ण विजेता दिलीप महादु गावित और रजत पदक विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा एथलेटिक्स 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाने वाले दिलीप महादु गावित और रजत पदक हासिल करने वाले मोहम्मद बासिल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि दिलीप महादु गावित ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड स्थापित कर भारत का गौरव बढ़ाया है। वहीं मोहम्मद बासिल ने रजत पदक जीतकर देश के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती क्षमता और मजबूत तैयारी को दर्शाता है।

युवाओं के लिए प्रेरणा हैं दोनों खिलाड़ी

ओपी चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों का समर्पण, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अटूट जज़्बा देश के युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए एक बार फिर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी निरंतर सफलता की कामना की।

Related Articles

Back to top button