राज्य

महिला से अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, कुएं में लाश

बांका: एक महिला से अवैध संबंध के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। यह वारदात बांका जिले के बजरंगपुर गंगटी में हुई है। वारदात के बारे में बताया गया कि चमक लाल सिंह अपने घर से शाम 7 बजे निकले थे। जब देर रात तक वे नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनका कुछ पता नहीं चला। आज सुबह जब गांव की एक महिला करुणा देवी कुएं पर स्नान के लिए गईं, तब उन्हें कुएं के पास चप्पल और मोबाइल मिले। शक होने पर उन्होंने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोग भी कुएं के पास आकर खोजबीन करने लगे। इसी बीच उन्होंने कुएं में झग्गड़ डालकर खोजा, तब कुएं में युवक की लाश होने का पता चला।

जब किएं से चमक लाल की लाश निकाली गई तो उनके दोनों हाथ बंधे थे। इससे यह शक गहरा रहा है कि हत्या से पहले बेरहमी से पिटाई की गई है। शव मिलने की सूचना के बाद गांव के लोगों की भीड़ कुएं के पास इकट्ठी हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौका मुआयना और छानबीन करने के बाद पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है। चमक लाल की लाश मिलने के बाद घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के चाचा लखन सिंह और सुरेश सिंह ने आरोप लगाया कि चमक लाल की हत्या गांव के ही जराबी सिंह, उनके बेटे प्रदीप सिंह और गांव के ही छत्तीस सिंह ने की है। उन्होंने ही हत्या कर शव को कुएं में फेंका है। चाचा लखन के मुताबिक, दस दिन पहले जराबी सिंह के घर की किसी महिला को लेकर चमक लाल की इन लोगों ने बांध कर पिटाई की थी और हत्या करने की धमकी दी थी। वहीं बड़े चाचा भी हत्या के पीछे कुछ ऐसा ही अंदेशा जता रहे हैं। इस बाबत, परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस हर बिंदु से जांच करने की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button