अजब-गजबअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंगमेरठराज्य

दो साल पहले मेरठ में मृत महिला, गुजरात से जिंदा बरामद

अजब-गजब : दो साल पहले मेरठ में मृत महिला, गुजरात से जिंदा बरामद

मेरठ : ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के केस में दो लोग दो साल से जेल में हैं। जबकि यह महिला गुजरात से जिंदा बरामद हुई है। कोर्ट में अपने बयान में महिला ने अपने परिजनों द्वारा आरोपितों पर लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया।

विवाहिता दो साल से थी लापता

ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी सरिता नाम की विवाहिता वर्ष 2019 में घर से लापता हो गई थी। महिला के परिजनों ने उसके पति सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ सरिता के अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। महिला की लाश बरामद ना होने पर पुलिस ने इस मामले को अपहरण में दर्ज किया था। इसी के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। महिला के पति सहित अन्य तीन आरोपित आज तक फरार हैं।

सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया

पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सरिता को गुजरात से सही-सलामत बरामद किया है। महिला ने कोर्ट में दिए गए धारा 164 के बयान में अपने मायके वालों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। जिसके चलते जेल में बंद दोनों आरोपितों पर अब कोई आरोप नहीं बन रहा। पुलिस इन दोनों आरोपितों को जेल से जल्द रिहा कराएगी। इसी के साथ महिला और उसके परिवार वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : उत्तर प्रदेश में किसानों को उत्तम बीज, खाद मिलने से उत्पादन में बढ़ोतरी – Dastak Times 

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button