BREAKING NEWSState News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश में किसानों को उत्तम बीज, खाद मिलने से उत्पादन में बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में किसानों को उत्तम बीज, खाद मिलने से उत्पादन में बढ़ोतरी

मेरठ : किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार कई निर्णय ले रही है। किसानों को उत्तम बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, इससे उत्तर प्रदेश में किसानों की फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है।

किसानों की आय तभी होती है जब उनकी फसल की अच्छी पैदावार हो। खेत में अच्छी पैदावार के लिए यह जरूरी है कि खेत की मिट्टी की मृदा जांच हो, मिट्टी में पोषक तत्व सही हो। खेत का खरपतवार साफ कर जब फसल बोई जाए तो उसके बीज प्रमाणित एवं अच्छी प्रजाति के हो। खेती में समय से सिंचाई हो और बीज बोते समय देशी जैविक खाद व पौधों के कुछ बड़े होने पर अच्छी गुणवत्ता के उर्वरक डाला जाय। पौधों के बड़े होने या फसल में दाने आने के पूर्व सही मात्रा से कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग किया जाय तो निःसन्देह किसान की फसल का अच्छा उत्पादन होगा और ज्यादा फसल उत्पादन की बढ़ोत्तरी से किसान की आय में वृद्धि होगी।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड हो रहे वितरित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को अनुदान पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार ने सर्वप्रथम किसानों की फसल पैदावार में बढ़ोत्तरी के लिए खेत की मिट्टी की मृदा परीक्षण कराया। प्रदेश में दो चरणों में मृदा परीक्षण कराते हुए अब तक कुल 376.24 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरित किया गया है। सरकार ने भूमि की जांच कराकर उसमें आवश्यक रसायनिक पोषक तत्वों कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, फास्फोरस, नाइट्रोजन पोटाश, कैल्सियम, मैगनीशियम आदि की मात्रा कमी दूर करके आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति कराते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया गया है।

भूमि की जांच कराने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के अनुदान पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए। सरकार द्वारा रबी सीजन 2018-19 में समस्त योजनाओं के अन्तर्गत समस्त प्रकार के बीजों पर 10 प्रतिशत अनुदान राज्य सेक्टर एवं भारत सरकार की बीज ग्राम योजना अन्तर्गत धान्य फसलों पर 25 प्रतिशत एवं दलहनी-तिलहनी फसलों पर 15 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान राज्य सेक्टर से दिया है।

बुन्देलखण्ड के किसानों को सरकार ने सभी फसलों के लिए 80 प्रतिशत प्रमाणित बीजों पर अनुदान दिया है। इस वर्ष सरकार ने सभी फसलों के सभी बीजों के मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान कृषकों को उपलब्ध कराया। अब तक प्रदेश में खरीफ फसल में 43.17 लाख कुन्टल एवं रबी फसल में 198.25 लाख कुन्टल, कुल 241.42 लाख कुन्टल प्रमाणित बीजों का वितरण किया है।

उर्वरक यूरिया से खत्म किया एसीटीएन टैक्स

प्रदेश सरकार किसानों को कम्पोस्ट खाद, जैविक खाद खेत में डालने का बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान हित में उर्वरक यूरिया से एसीटीएन टैक्स समाप्त कर यूरिया की दरों को अन्य प्रदेशों के समान ही रखा। प्रदेश में यूरिया, डी.ए.पी., सुपर फास्फैट, जिन्क सल्फेट, पोटाश आदि उर्वरकों की कमी नही होने दी। सभी फसलों में किसानों को आवश्यकता के अनुसार सभी उर्वरक उपलब्ध कराए। अब तक 311.72 लाख मीट्रिक टन उर्वरक वितरण कराया गया।

कृषि रक्षा रसायन का हो रहा उपयोग

प्रदूषण, मौसम बदलाव एवं फसली रोग के कारण फसलों पर भी दुष्प्रभाव पड़ने लगता है और किसान की फसल खराब होने लगती है। ऐसी स्थिति में किसान को फसली रोगों, कीट-पतंगो व अन्य हानिकारक तत्वों से फसल बचाने के लिए कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करना पड़ता है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में अब तक कुल 63891.21 मीट्रिक टन कृषि रक्षा रसायनों का वितरण कराया।

खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य हो रहा प्राप्त

किसानों के खेतों की मृदा परीक्षण प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीज, खाद, कृषि रक्षा रसायनों का वितरण एवं सिंचाई की अच्छी सुविधा देने का ही परिणाम है कि प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2017-18 में ही पूर्व वर्षों से 16.38 लाख मीट्रिक टन अधिक खाद्यान्न उत्पादन हुआ। उसी तरह वर्ष 2018-19 में 604.15 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन हुआ जो अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है। वर्ष 2019-20 में 601.84 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न 13.05 लाख मीट्रिक टन तिलहन, वर्ष 2020-21 में 640.32 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है, जो प्राप्त हो रहा है।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढें : पूर्वमंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button