उत्तर प्रदेशजौनपुरब्रेकिंगराजनीतिराज्य

मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह जौनपुर से लड़ेंगी ग्राम प्रधान का चुनाव

मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह जौनपुर से लड़ेंगी ग्राम प्रधान का चुनाव

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की रणभेरी बज चुकी है जिसके बाद 2015 में फेमिना मिस इंडिया रनर अप रही दीक्षा सिंह जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने जा रही हैं। दीक्षा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने का एक और कारण है उनके पिता जितेंद्र सिंह।

आपको बता दें कि दीक्षा ने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीदा है। इतना ही नहीं, उन्होंने जमानत राशि भी जमा कर दी है। दीक्षा बालीवुड में अच्छा नाम कमा चुकीं लेकिन अब गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगी।

बोली दीक्षा सिंह

मैं कालेज के समय से ही प्रतियोगिताओं व राजनीतिक डिबेट में प्रतिभाग करती रही हूं मैं पंचायत चुनाव में जीत कर कुछ बदलाव की सोच से आई हैं। जौनपुर जिला अभी कई शहरों से काफी पीछे है। राजनीति में आकर में सारी सुविधाएं यहां तक लानी चाहती हैं। मेरे आदर्श राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

जानकारी के अनुसार दीक्षा सिंह के पिता जितेंद्र सिंह इस सीट पर काफी दिनों से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। 1 वर्ष से अधिक समय से उन्होंने क्षेत्र में घूम-घूम कर अपना प्रचार प्रसार किया लेकिन ऐन वक्त पर यह सीट महिला के लिए आरक्षित हो गई। जिसके बाद जितेंद्र सिंह ने अपनी बेटी दीक्षा सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

[divider][/divider][divider][/divider]

यह भी पढ़े:—  कर्नाटक में मानवता हुई शर्मसार, चार बच्चों सहित दम्पति को जिंदा जलाया 

धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद पर किया नामांकन

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button