मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाटी का मॉडर्न दुल्हन के लुक फैंस को खूब पंसद आ रहा

मुंबई। टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं।सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी की फैन फॉलोइंग बेहद शानदार है, 17 मिलियन से भी ज्यादा लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।इसी बीच दिव्यांका अपनी एक लेटेस्ट फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।दिव्यांका की लेटेस्ट फोटोशूट को खूब पसंद किया जा रहा है।

इस फोटो में वहां मॉडर्न दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं।लाल जोड़े में दिव्यांका किसी अप्सरा से बिल्कुल भी कम नहीं लग रही हैं।दिव्यांका की खूबसूरती में चार चांद उनकी प्यारी सी स्माइल लगा रही है।दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने ये फोटोशूट मैगजीन के लिए करवाया है।मैगजीन के नवंबर एडिशन में दिव्यांका त्रिपाठी कवर गर्ल बनी हुई दिखाई दे रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी की फोटों को 30 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी तस्वीर को कितना पसंद कर रहे हैं।दिव्यांका त्रिपाठी का हर लुक उनके फैंस को खूब भाता है फिर चाहे वो वेस्टर्न हो या इंडियन।दिव्यांका त्रिपाठी की गिनती टीवी की उन अभिनेत्रियों में होती है जो छोटे कपड़े पहनना पसंद नहीं करती हैं।दिव्यांका छोटे पर्दे पर जितनी स्वीट दिखती हैं रियल लाइफ में भी उतनी अच्छी हैं।

Related Articles

Back to top button