जीवनशैली

घर या ऑफिस में भूलकर भी न रखें ऐसी चीजें वरना…

वास्तु शास्त्र में सही दिशा और चीज़ों का महत्व ज्यादा होता है। जैसे कि कौन सी वस्तु को घर या ऑफिस में रखने पर आपको नकरात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं, जिन्हें रखने पर नकरात्मकता फैलती है। परिणामस्वरूप स्वास्थ्य, आय के स्रोत, तरक्की, रिश्ते आदि भी प्रभावित होते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने घर या ऑफिस में ऐसी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए, जो आपके लिए बैड लक लेकर आते हों। आज हम आपको उन्हीं वस्तुओं के बारे में विस्तार से बताएंगे।

आपको कैक्टस या कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए। इसमें गुलाब और औषधीय पौधे शामिल नहीं हैं। ऐसे पौधे लगाने से आस-पास के वातावरण में तनाव पैदा होता है।

बनावटी फूल और पौधों को घर या ऑफिस में नहीं रखें क्योंकि फेंगशुई के हिसाब से इन्हें रखना अशुभ माना जाता है।

ताजमहल की तस्वीर या प्रतिकृति अपने घर या ऑफिस में न रखें। ताजमहल में मकबरा है, जो मृत्यु और निष्क्रियता का प्रतीक है।

कभी भी अपने घर में टूटी हुई चीजें जैसे फर्नीचर, गमला, मूर्ति, घड़ी आदि जिनकी मरम्मत नहीं हो सकती है, उनको तत्काल घर से बाहर कर दें। ऐसी वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं।

हमेशा अपने बेडरूम को साफ रखें। बेड के अंदर सामान न रखें। जूते और चप्पल भी बाहर रखें। ऐसा न करना आपकी नींद पर भारी पड़ सकता है।

वास्तु के अनुसार अपने घर या ऑफिस में गधे, सूअर, बाज, उल्लू, सांप, चमगादड़, गिद्ध, कबूतर, कौआ जैसे पक्षिओं और जानवरों की तस्वीरें कदापि न लगाएं।

बहुत से लोग अपने घर या वर्कप्लेस पर रामायण और महाभारत से जुड़ी तस्वीरें लगाते हैं, ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते खराब होते हैं।

वास्तु के अनुसार घर या ऑफिस के अंदर फव्वारा या झरना न लगवाएं। अगर ऐसा करते हैं तो आपकी धन-दौलत और समृद्धि समय के साथ नष्ट हो जाएगी क्योंकि फव्वारे का पानी हमेशा बहता रहता है, उसमें स्थिरता नहीं होती है। जिससे कि धन भी कभी वहां ठहरता नहीं है।

Related Articles

Back to top button