जीवनशैली

क्या आप जानते हैं दांतों में कीड़ा लगने का कारण

अक्सर दांतों में कीड़ा लग जाता है, जिससे आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि प्रतिदिन ब्रश करने के बाद भी उनके दांतों में कीड़ा लग गया। ऐसा दरअसल आपके द्वारा की गई कुछ गलतियों के कारण भी हो सकता है। आईए जाने-

दांतों में कीड़ा लगने का एक कारण आपके द्वारा सही तरीके से ब्रश न करना भी हो सकता है। जब आप ब्रश करें तो कभी भी उपर-नीचे के दांतों को मिलाकर न करें। बल्कि उपर व नीचे के दांतों को अलग-अलग साफ करें तथा आपका ब्रश भी उसी ओर चलना चाहिए।

कुछ लोग लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करते रहते हैं, जिसके कारण भी उन्हें दांत संबंधी समस्या हो सकती है। आपको हर तीन माह के बाद अपना ब्रश अवश्य बदलना चाहिए।

दांतों में कीड़ा लगने की एक मुख्य वजह कैविटी होती है। अगर आप फास्ट फूड, मीठी चीजें या दांतों में चिपकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपको दांतों में कीड़ा लगने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button