जीवनशैलीस्वास्थ्य

इन आदतों की वजह से आप हो रहे हैं मोटे, जानिए क्या है वो गलतियाँ

सुबह की कई ऐसी बुरी आदतें हैं,  जिनके चलते वजन बढ़ता है। अगर आपको इन आदतों के बारे में नहीं पता है तो आइए जानते हैं कि किन कारणों से आपका वजन बढ़ रहा है-

देर तक सोना

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप अधिक सोते हैं तो इससे आपके वजन में बढ़ोत्तरी होती है। अगर आप इसमें सुधार नहीं करते हैं तो वजन बढ़ने लगता है। वहीं, अगर आप 7 घंटे से कम सोते हैं तो भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। इससे आनुवांशिक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप दिन में भी झपकी लेते हैं तो इससे भी आपके वजन पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

नाश्ता नहीं करना

कई लोगों की बुरी आदत होती है कि वे नाश्ता स्किप करते हैं। आपको रोजाना नाश्ता करना चाहिए। अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं तो मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

मेडिटेशन नहीं करना

सुबह में मेडिटेशन करने से अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। अगर आप सुबह में मेडिटेशन नहीं करते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन उत्सर्जित नहीं होता है, जिससे शरीर में असंतुलन बढ़ता है और भूख बढ़ने लगती है। अगर आप अतिरिक्त समय नहीं देना चाहते हैं तो जगने के समय ही कुछ मिनटों के लिए मेडिटेशन जरूर करें।

पानी कम पीना

सुबह में जगने के बाद पानी जरूर पीएं। इससे वजन कम होता है। पानी से शरीर में संतुलन बना रहता है। शरीर हायड्रेड रहता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। शरीर में पानी की जरूरत व्यक्ति की उम्र, काम करने के स्तर, आद्रता और सेहत पर निर्भर करता है। दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

Related Articles

Back to top button