उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

सोच व सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं यूपी में युग परिवर्तन के लिए हो रहा है चुनाव: अमित शाह

वाराणसी : केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अन्य चुनाव सोच व सत्ता परिवर्तन के लिए होते हैं, लेकिन उप्र का चुनाव युग परिवर्तन के लिए हो रहा है। उप्र में मिली जीत के रास्ते से ही देश की सत्ता तक पहुंचा जा सकता है। जीत सत्ता में रहने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है। इसलिए आगामी 35 वर्षो तक सत्ता में रहकर भाजपा देश की मजबूत नींव रखने का काम करेगी। इसके बाद ही भारत को विश्वगुरु का दर्जा दिलाया जा सकेगा।

बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। सूत्रों के अनुसार शाह ने कहा कि बूथ जीत गए तो उप्र का चुनाव भी जीत जाएंगे। उन्होंने हर बूथ जीतने का संकल्प भी दिलाया। शाह ने कहा कि उप्र के चुनाव में 300 प्लस का लक्ष्य लेकर चलना है। कहा, सदस्यता अभियान व जनसंपर्क कर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विपक्षी दलों की कार्यशैली पर नजर रखनी होगी। जहां वे मजबूत हैं और भाजपा कमजोर है, वहां अधिक फोकस करना है। शाह ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए किसी को मना नहीं किया जा रहा है। यदि चुनाव लड़ना है तो पहले पद से इस्तीफा दें।

केंद्रीय मंत्री व उप्र विस चुनाव समिति के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने चुनावी जीत के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि यूपी के विस चुनाव में जो जीत मिलेगी वह आगामी तीन चुनावों के लिए जीत का आधार बनेगी। वजह, यूपी के चुनाव में जितनी तैयारी कार्यकर्ता करता है उसका प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिम्मेदारी समङों और दिन-रात एक कर दें। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि पदाधिकारियों को जिम्मेदारी से जुड़ी बारीकियों की जानकारी दी गई।

वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू स्थित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता का अभिनंदन करते हुए ’ जागरण

Related Articles

Back to top button