उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा चुनाव: पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के कारनामों और भाजपा के विकास कार्यों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच सालों में राज्य में केंद्र के सहयोग से एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास किया है, विकास करती है और आगे भी विकास करती रहेगी। रिस्पना पुल के समीप एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने रेल, सड़क, हवाई कनेक्टिविटी सहित अनेक क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किए हैं।

ऑल वेदर रोड़, भारतमाला परियोजना के तहत सड़कों का विकास किया गया है। जबकि ऋषिकेश कर्णप्रयाग और टनकपुर बाागेश्वर रेल लाइन पर काम चल रहा है। हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता को बढ़ाया गया है और अब उसे अंतराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के साथ ही राज्य में एयर कनेक्टिविटी के कई नए रूट विकसित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार जुलाई 2021 को जब से मैने मुख्य सेवक के रूप में कामकाज संभाला तब से पांच सौ से अधिक बड़े फैसले किए गए।

यह कोरी घोषणाएं नहीं हैं। इनके जीओ करने के साथ ही वित्त की भी व्यवस्था की गई है। धामी ने कहा कि राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए कार्य किया गया और यही योजनाएं हमारा प्रचार हैं जिनसे भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ दुबारा सत्ता में वापस लौटेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में विशेष फोकस कर विकास किया है।

Related Articles

Back to top button