स्वास्थ्य

दांतों पर लगा तंबाकू का हर दाग, पलभर में हो जाएगा ऐसे साफ, करना है ये आसान काम

हमारे शरीर में दांत का महत्व जहां खाने के लिए होता है वहीं दूसरी ओर सफेद मोतियों जैसे दांत चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है। जैसा कि आपको पता होगा कि व्यक्ति के चेहरे में दांत बेहद ही ज्यादा मायने रखते हैं आपके चेहरे और मुस्कान को सुंदर बनाते हैं आपके चमचमाते मोती जैसे दांत। दांतों का पीलापन इसी खूबसूरती पर ग्रहण लगा सकता है. इसलिए चेहरे के साथ ही अपनी मुस्कान को भी तरोताजा रखने के लिए अपने दांतों की सफाई और चमक का ख्याल रखना भी जरूरी है।

लेकिन ये आज के समय में थोड़ा मुश्किल हो जाता है, जी हां क्योंकि आजकल कई सारे लोग अलग अलग चीजों का सेवन करते हैं जिसके कारण उस चीज के बैक्टीरिया व्यक्ति के दांतों में लग जाते है और जब कोई व्यक्ति कोई भी चीज खाने के बाद अपने दांतों की सही से सफाई नहीं कर पाता है, तब उस व्यक्ति के मुंह में मौजूद बैक्टीरिया उसके दांतों में ही रह जाते है। यही वजह है कि आपके दांत पीले हो जाते हैं। कई बार तो लोगों को लगता है कि वो महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने से उनके दांत साफ़ हो जायेगे लेकिन सच तो ये है की टूथपेस्ट से सिर्फ दांतों में लगे बैक्टीरिया साफ़ होते है दांतों पर लगे दाग नहीं इतना ही नहीं आपको बताते चलें की अगर आपके दांतो में दाग लग चुके है या आपके दांत पीले हो गए है तो महंगे महंगे टूथपेस्ट में अपना पैसा बर्बाद न करे।

पर आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे जो बेहद ही सस्ता और सरल है जी हां इसका फायदा आपको कुछ ही समय के बाद दिखने लगेगा इसलिए ध्यान रहे कि कुछ दिन में ही इस नुस्खे का इस्तेमाल करना मत छोड़ना बल्कि लगातार इस नुस्खे का इस्तेमाल करते रहिए ताकी आपको इसका फायदा नजर आ सके। इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको संतरे का छिल्का चाहिए होगा और नींबू। अब आपको संतरे के छिलके को सुखाकर उसे पाउडर बना लें फिर क्या है उस पाउडर से एक या दो चुटकी लेकर उसमें नींबू का रस मिला दें। जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने पीले दातों पर लगा दें। हर रोज आप इस पेस्ट से सुबह और रात में ब्रश करें ऐसा करने से आपके दांत सफेद हो जाएंगे।

इसके अलावा आप चाहें तो नींबू के रस में नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं और अब ब्रश की सहायता से दांतों को इससे ब्रश करें। दांतों में चमक लाने का यह बहुत ही पुराना और कामयाब तरीका है। तो अब तो आप समझ गए होंगे कि पीले दातों को सफेद करने के लिए किसी भी तरह के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना नहीं चाहिए बल्कि इस उपाय से आपके पैसे भी बचेंगे और तो और किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button