उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्यलखनऊ

आलमनगर में गैस सिलेंडर फटने से धमाका, एक की मौत

आलमनगर में गैस सिलेंडर फटने से धमाका, एक की मौत

लखनऊ: पारा थाना क्षेत्र के आलमनगर में गैस सिलेंडर फटने पान मसाला दुकान में धमाका हो गया। जिससे दो लोग मलबे में दब गये। एक हालत गंभीर है और दूसरे की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार आलम विहार कालोनी में विजय गुप्ता की विजय ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। जहां पान मसाले की थोक बिक्री होती है। मंगलवार सुबह विजय और सुशील दुकान पर थे। इसी बीच धमाका हो गया।

जिससे दुकान की छत और दीवारें ढह गईं। मलबे में विजय और सुशील दब गए धमाके की आवाज सुन इलाकाई लोग दहशत में आ गए हादसे की सूचना पारा पुलिस और दमकल टीम को दी गई। स्थानीय लोगों ने भी मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े:—  पाकिस्तान में पेशावर के मस्जिद में धमाका, पांच मरे, 55 घायल – Dastak Times

इस बीच दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। मलबे में दबे दुकानदार और उसके कर्मचारी को बाहर निकाला गया।

इंस्पेक्टर पारा त्रिलोकी सिंह ने बताया कि सुशील की हालत गंभीर थी। उसे इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुकान मालिक विजय गुप्ता की हालत नाजुक बनी हुई है।

दुकान में धमाका किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं है। दमकल कर्मी और फोरेंसिक टीम छानबीन कर रही है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button