उत्तर प्रदेशब्रेकिंगराज्यरायबरेली

रायबरेली में युवक का शव मिलने से हड़कंप, भाइयों पर हत्या का आरोप

सांकेतिक तस्वीर

रायबरेली : जिले के महराजगंज क्षेत्र में एक युवक का शव घर से आधा किलोमीटर दूर नाली में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि सुबह महराजगंज इलाके के नरई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला निवासी मोनू (18) एक दुकान पर मैकेनिक का कार्य करता था।

शुक्रवार को घर आने के बाद रात वह शौच के लिए गया था। काफी देर तक जब घर वापस नही आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर सड़क के किनारे नाली में उसका शव मिला। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है की आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि उन्हें अभी कोई तहरीर नही मिली है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button