उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे की 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्मसिटी

नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे की 1000 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्मसिटी

सीएम योगी की फिल्म सिटी के संबंध में फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ की चर्चा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिययानाथ ने आज उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना को लेकर फ़िल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों और फिल्म प्रोड्यूसर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम फिल्मसिटी के साथ-साथ एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी और फाइनेंशियल सिटी भी प्रस्तावित करने जा रहे हैं। जिससे हर प्रकार की आर्थिक और वित्तीय गतिविधियों का संचालन भी वहां से हो सके।

इसको लेकर हम बहुत तीव्र गति से अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। यूपी में यह फिल्म सिटी नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की एक हजार एकड़ जमीन पर बनेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब देश के फिल्म जगत से जुड़े डायरेक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं, आप सभी का इस फील्ड में लम्बा अनुभव है। आप सभी शॉर्ट नोटिस पर उत्तर प्रदेश आए हैं, इसके लिए मैं अपनी पूरी टीम की तरफ से आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कृषि बिल का स्वागत किया

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का एक केंद्र बिंदु है। प्राचीन पौराणिक कालखंड से लेकर अर्वाचीन काल तक देश की आजादी की लड़ाई में प्रदेश का योगदान रहा है। यहां भगवान राम से लेकर श्रीकृष्ण तक की जन्मस्थली है। गंगा-यमुना की संगमस्थली प्रयागराज भी यहीं है।

उत्तर प्रदेश आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां 24 करोड़ की आबादी निवास करती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली की सीमाएं इससे मिलती हैं। इसके अलावा नेपाल की सीमा भी प्रदेश से मिलती हैं:

इस दौरान अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने प्रस्तावित फिल्मसिटी के सम्बन्ध में सभी फ़िल्मी हस्तियों के सामने प्रदेश सरकार की योजना की जानकारी पेश की। प्रदेश सरकार के फिल्मसिटी प्लान को सभी फिल्म प्रोड्यूसर्स और फ़िल्मी हस्तियों ने खूब पसंद किया। परेश रावल, सतीश कौशिक, अशोक पंडित, नितिन देसाई, मनोज जोशी, उदित नारायण, अनूप जलोटा, कैलाश खेर और राजू श्रीवास्तव सहित कई हस्तियों ने बैठक में उत्साह के साथ अपनी बात रखी। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर और सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्य रजनीकांत सहित कई हस्तियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शिरकत करते हुए अपने सुझाव दिए।

पद्म पुरस्कार प्राप्त जाने माने गायक उदित नारायण ने तो एक गीत गाकर बैठक का वातावरण बेहद उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी की जोश भरी बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा, आपकी बातें सुनकर मुझे, आप सबके अंदर उत्साह और उमंग का भाव देखने को मिला। यह मेरे अंतःकरण को प्रफुल्लित करने वाला क्षण है कि शासन की किसी घोषणा को उस फील्ड से जुड़े हुए लोग अंतःकरण से स्वीकार कर रहे हैं।

सीएम योगी ने प्रस्तावित फिल्मसिटी के बारे में बताते हुए कहा कि जहां पर यह फिल्मसिटी हम प्रस्तावित कर रहे हैं, यह भारत की पहचान का प्रतीक बनेगा। यह गंगा-यमुना के बीच का भूभाग है। यमुना जी के पैरलल यमुना एक्सप्रेस-वे का निर्माण दिल्ली को आगरा से जोड़ने के लिए किया गया है, उसके बीच यह पूरा क्षेत्र पड़ता है। जिस शकुंतला पुत्र भरत के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा, उसी हस्तिनापुर के आस-पास का क्षेत्र है, जहां हमने फिल्मसिटी को प्रस्तावित किया है। बैठक में यमुना अथॉरिटी की ओर से फिल्मसिटी के लिए प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button