राजस्थानराज्य

सऊदी अरब से दिल्ली के लिए उड़े विमान की जोधपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, तबीयत बिगड़ने पर महिला यात्री की मौत

जोधपुर : सऊदी अरब के जेद्दा से दिल्ली आने वाले एक विमान को जोधपुर में मंगलवार को आपात लैंडिंग करवाई गई। एक महिला यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण यह निर्णय किया गया था। महिला यात्री की मौत हो गई। यात्री की पहचान मित्रा बानो (61) के रूप में हुई। महिला को जोधपुर के गोयल अस्पताल और अनुसंधान केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक मित्रा बानो जम्मू-कश्मीर के हजारीबाग की रहने वाली थीं। जोधपुर एयरपोर्ट पर जब फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई, तब महिला का बेटा मुजफ्फर भी उसके साथ था। इसके बाद यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचाया गया। इससे पहले मदुरैई के बीच इंडिगो के विमान में ऐसी घटना हुई थी। मदुरैई दिल्ली विमान में साठ वर्षीय यात्री की तबीयत बिगड़ी तो इंदौर में आपात लैंडिंग की गई थी। यात्री को इंदौर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वो उत्तरप्रदेश का रहने वाला था।

Related Articles

Back to top button