टॉप न्यूज़लखनऊ

फूडमैन विशाल सिंह अन्नपूर्णा सम्मान से हुए सम्मानित

लखनऊ : गुरुवार को विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ अवध प्रांत ने शहर की समस्त सामाजिक संगठनों (एनजीओ) की एक कार्यशाला आहूत की। उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि माननीय सुनील बंसल (प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा) ने लखनऊ मे “फूडमैन” के नाम से प्रसिद्ध विशिष्ट समाजसेवी विजयश्री फ़ाउंडेशन(प्रसादम सेवा) के संचालक विशाल सिंह को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों हेतु अन्नपूर्णा सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान के रूप में रु० 51000 का एक चेक एसएसके कन्स्ट्रकशन के मैनेजिंग डाइरेक्टर शैलेश श्रीवास्तव के सौजन्य से भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ अवध प्रांत द्वारा विजयश्री फ़ाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के प्रबंधक विशाल सिंह को भेट किया गया।

इस अवसर पर अवध प्रांत में कार्य कर रहे विभिन्न एनजीओ के कार्यकर्ताओं को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक नागर, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ अवध प्रांत की संयोजिका सुश्री प्रसून जोशी जी व सह-सयोजक शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


Related Articles

Back to top button