जीवनशैली

दिल से लेकर किडनी तक, इस फल की पत्तियां हर बीमारी करती दूर, ऐसें करें सेवन

आजकल हर कोई बीजी सेड्यूल के कारण खानपान में ध्‍यान नहीं दे पाता है जिसकी वजह से उसे कई तरह की बिमारियां हो जाती हैं वहीं इन बिमारियों से धीरे धीरे हमारा शरीर साथ छोड़ने लगता है वहीं कई बार तो ऐसा भी होता है कि ये बिमारियां हमें अंदर से ऐसा कर देती हैं कि हमें कब क्‍या हो जाएगा पता नहीं चलेगा। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप इन छोटी-बड़ी बीमारियों से निजात पा सकते हैं।

दिल और किडनी की बिमारियां आजकल आम हो गई है जो हर 30 से 35 वर्ष के बाद व्‍यक्ति को घेर सकती है। किडनी के कई रोग बहुत गंभीर होते हैं और यदि इनका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो उपचार असरकारक नहीं होता है। विकासशील देशों में उच्च लगत, संभावित समस्याओं और उपलब्धता की कमी के कारण किडनी फेल्योर से पीड़ित सिर्फ 5-10% मरीज ही डायालिसिस और किडनी प्रत्यारोपण का उपचार करवा पाते है।

बाकि मरीज सामान्य उपचार पर बाध्य होते हैं जिससे उन्हें अल्पावधि में ही विषमताओं का सामना करना पड़ता है। क्रोनिक किडनी फेल्योर जैसे रोग जो ठीक नहीं हो सकते हैं, उनका अंतिम चरण के उपचार जैसे – डायालिसिस और किडनी प्रत्यारोपण बहुत महँगे हैं। यह सुविधा हर जगह उपलब्ध भी नहीं होती है। किडनी खराब होने से बचने की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होनी चाहिए।

भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खान-पान के चलते आज कार्डिएक अरेस्‍ट जैसे रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ये तो हम सभी जातने हैं कि हृदय की मांसपेशिया जीवंत होती है और उन्हें जिन्दा रहने के लिए आहार और ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जब एक या ज्यादा आर्टरी रुक जाती है तो हृदय की कुछ मांसपेशियों को आहार और ऑक्सीजन नही मिल पाती। इस स्थिति को हार्ट अटैक यानी दिल का दौरा कहा जाता है।

प्रकृति हमें कई बीमारियों का उपचार स्वयं उपलब्ध कराती है, आमतौर पर प्राकृतिक उपचार के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं। प्राचीन चीनी दवाइयों में आम के पत्तों का अर्क डायबिटीज और अस्थमा के इलाज में उपयोग किया जाता है। आम के पत्तों में कैफीक एसिड जैसे फिनॉलिक, मैगीफेरिन जैसे पॉलिफिनॉल्स, गैलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और कई अस्थाई यौगिकों जैसे घटक पाए जाते हैं। ये सभी गुण आम को अच्छा एंटी-डायबिटीक, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-एलर्जिक प्राकृतिक उत्पाद बनाते हैं।

वहीं आपको आम का पेड़ आसानी से कहीं भी देखने को मिल जाता है लेकिन इसकी पत्तियों के फायदे हैरान कर देने वाले हैं। इसके कई सारे लाभ हैं जो आमतौर पर सभी को नहीं पता होते हैं। इसकी पत्तियों में हाइपोटेंसिव और टैनिन नामक तत्व पाए जाते हैं जो हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। साथ ही इन पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाता हैं। इनसे खासकर किडनी, लिवर, हार्ट और डायबिटीज की बीमारी कंट्रोल की जा सकती है।

अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल से यह बड़ी समस्या सबसे पहले होती है। आम का सेवन करने से इस समस्या से बचने में काफी मदद मिलती है। आम की पत्तियों से किडनी में पथरी की समस्या को हल करने और किडनी को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है। इसी तरह यह आपको पित्ताशय की पथरी से निजात पाने और लिवर को सेहतमंद रखने में भी मदद करता है।

Related Articles

Back to top button