गेल गैस लिमिटेड मेरठ ने नगर निगम को पांच कूडा गाड़ी उपलब्ध कराई, डीएम मेरठ ने दिखाई हरी झंडी
गेल गैस लिमिटेड के इस पहल का उद्देश्य मेरठ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कचरे का डोर-टू-डोर (घर-घर) वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करना है।
Meerut News : गेल गैस लिमिटेड मेरठ (GAIL) ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत मेरठ शहर के कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए नगर निगम मेरठ को पांच कूड़ा गाड़ियां (कचरा संग्रहण वाहन) उपलब्ध कराई हैं।
50 लाख रुपये कीमत की पांच गाड़ियां टिपर
वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफाई सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये कूडा गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। शहर की गंदगी को साफ करने में अपने सहयोग के दृष्टिगत नगर निगम क्षेत्र के घरों से कूड़े को एकत्र कर ले जाने के लिए 50 लाख रुपये कीमत की पांच गाड़ियां टिपर को खरीदकर नगर निगम मेरठ को सौंपा है। इन वाहनों को जिलाधिकारी मेरठ डॉक्टर वीके सिंह और नगर आयुक्त मेरठ सौरभ गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हे। मेरठ डीएम डॉक्टर वीके सिंह ने गेल गैस लिमिटेड के इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की है।
इस पहल का उदृेश्य
गेल गैस लिमिटेड के इस पहल का उद्देश्य मेरठ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कचरे का डोर-टू-डोर (घर-घर) वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करना है। यह कदम मेरठ नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) को बेहतर बनाने और मेरठ शहर को स्वच्छ रखने की मुहिम का एक हिस्सा है।
देश के विभिन्न महानगरों में स्वच्छ भारत अभियान मुहिम
गेल गैस इंडिया लिमिटेड(GAIL) ने देश के विभिन्न महानगरों, दिल्ली/एनसीआर और वाराणसी में अपनी CSR पहल के तहत इसी तरह के स्वच्छता अभियान चलाकर नगर निगमों को कचरा वाहन सौंपे हैं। जिनका उद्देश्य देश में स्वच्छ भारत अभियान मुहिम को बढ़ावा देना है।



