उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

राज्यपाल ने पावर विमेन पुस्तक का किया विमोचन

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने गुरुवार को राजभवन में लेखिका वीनू धींगरा द्वारा महिला सशक्तीकरण पर लिखी गई पुस्तक पावर विमेन का विमोचन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जल्द ही राजभवन के सौजन्य से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं के संघर्षमय जीवन एवं सफलताओं पर एक पुस्तक प्रकाशित किए जाने की योजना है। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन में महिला सशक्तीकरण पर इस वर्ष चार सेमिनार किए जाएंगे।

यह महिला सशक्तीकरण सम्मेलन राज्य की महिलाओं विशेषकर पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के सशक्तीकरण,राज्य में महिलाओं की समस्याओं एवं चुनौतियों, स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिला सशक्तीकरण,बालिका शिक्षा,सेना व अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर केंद्रित होंगे।

Related Articles

Back to top button