फीचर्डराष्ट्रीय

GST : इन चीजों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

 नई दिल्लीः देश के इतिहास का सबसे बड़ा कर सुधार बताए जा रहा जी.एस.टी. आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। पी.एम. नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में रहेंगी। लेकिन जी.एस.टी. लागू होने से पहले लोगों के मन में अभी भी कई सवाल हैं, कि आखिर किस वस्तु पर कितना टैक्स लगेगा। सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में कुछ वस्तु ऐसी भी हैं, जिन पर 0% टैक्स (यानि कोई टैक्स) नहीं लगेगा।

GST में टैक्स स्लैब
जी.एस.टी. लगने के बाद कई सेवाओं और वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स खत्म हो जाएंगे। एक जुलाई के बाद देश में ‘वन नेशन, वन टैक्स’ का कॉन्सेप्ट अमल में आ जाएगा। जी.एस.टी. के तहत 5%, 12%, 18% और 28% के टैक्स स्लैब बनाए गए हैं। इसके अलावा, रफ डायमंड (बगैर तराशे हुए डायमंड) के लिए 0.25 फीसदी और गोल्ड पर 3 फीसदी का स्पेशल रेट है। जबकि सिगरेट जैसी चीजों पर एडिशनल सेस भी लगेगा। नीचे पढ़ें उन चीजों की पूरी लिस्ट जिन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

इन चीजों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स

GST के तहत खुला खाद्य अनाज, ताज़ी सब्जियां, गुड़, दूध, अंडे, दही, लस्सी, खुला पनीर, खजूर का गुड़, नमक, काजल, बिना मार्का आटा, मैदा, बेसन, प्राकृतिक शहद, बच्चों की ड्रांइग और रंग की किताबें, शिक्षा और स्वास्थय सेवाएं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

Related Articles

Back to top button