अन्तर्राष्ट्रीयअपराधब्रेकिंग

मस्जिद में बंदूकधारियों ने किया गोलीबारी, पांच की मौत, 18 का अपहरण

मस्जिद में बंदूकधारियों ने किया गोलीबारी, पांच की मौत, 18 का अपहरण

नाइजर: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में रविवार को एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने हमलाकर पांच लोगों की हत्या कर दी और 18 लोगों को अगवा कर लिया।

नाइजीरिया पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की। यह हमला शुक्रवार को देश के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफरा में हुआ। पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने बताया कि जामफरा क्षेत्र के मारुल एरिया में दस्तन गारी समुदाय में इस घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़े: चौथे दिन भी बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का भाव 

शेहू ने बताया कि बंदूकधारियों ने मस्जिद में मौजूद इमाम समेत 18 लोगों को अपहरण कर लिया। इसके बाद हमलावरों ने गोली चलना शुरू कर दिया। इस हमले में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। 

चश्मदीदों ने बताया कि बंदूकधारी मोटरबाइक के जरिए वहां पहुंचे और नमाज पढ़ रहे लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले के बाद हमलावर पास के एक जंगल में भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और हमलावरों की तलाश में जुट गई।
हाल के दिनों में नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में लूट, अपहरण और अन्य आपराधिक गतिविधियां उग्र हो गई हैं। 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

 

Related Articles

Back to top button