राज्य

झारखंड में कुल कोरोना मरीजों के आधे रांची में

रांची: झारखंड में कोरोना के सक्रिय 130 मामलों में सबसे अधिक 67 राजधानी रांची में ही हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राजधानी के इस जिले में तीन नए केस मिले है। हालांकि इस बीच 11 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। राज्य में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज की मौत की भी खबर है।

राजधानी रांची में मिले तीन नये मरीजों के साथ राज्यभर में कोरोना के कुल 13 नए मरीजों की पहचान हुई है। इनमें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से सात , बोकारो से दो और लोहरदगा से एक मरीज है।

राज्यभर में मिले इन नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख, 49 हजार, 124 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 43 हजार,854 लोग ठीक हो चुके हैं। रविवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना के 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि इस महामारी में राज्य में अभी तक पांच हजार, 140 मरीजों की मौत हो गई है। इस बीच राज्य में कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अभी तक एक करोड़, 67 लाख, 07 हजार, 917 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button