राज्यराष्ट्रीय

हार्दिक पटेल को मिलेगी पुलिस सुरक्षा मानसून के लिए लंबा होगा इंतजार

नई दिल्ली: भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के लिए इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। खबर है कि मानसून की गति अरब सागर के पास धीमी हो गई है। चुनावी मोड में चल रही भारतीय जनता पार्टी हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है। पार्टी के इस कदम को तेलंगाना राष्ट्र समिति को चुनौती देखा जा रहा है।

इधर, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल होने के बाद लोगों की नाराजगी का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हार्दिक पटेल को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि लोग ऑनलाइन उन्हें भला बुरा कह रहे हैं। इतना ही नहीं पाटीदार नेता को मिल रही धमकियों के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा देने का भी फैसला किया गया है। पटेल ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया था।

भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति को घर में जाकर चुनौती देने की तैयारी करती नजर आ रही है। पार्टी ने जुलाई में हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठक करने का फैसला किया है। दरअसल, हैदराबाद को टीआरएस का गढ़ माना जाता है। साथ ही तेलंगाना में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में भाजपा के कई बड़े नेताओं ने राज्य का दौरा किया है।

Related Articles

Back to top button