उत्तर प्रदेशप्रयागराजराज्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ का चुनाव 23 जनवरी को

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट कर्मचारी अधिकारी संघ के वार्षिक चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक मतदान 23 जनवरी 2021 को होगा।

संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया है कि संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने संघ के आगामी सत्र के चुनाव हेतु निबंधक (न्यायिक) एन.सी पाण्डेय और दिनेश सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े:- मनीष चाहता था वशीकरण की दवा लेना लेकिन मिल गई मौत – Dastak Times

चुनाव अधिकारी ने आगामी कार्यकाल के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। जारी अधिसूचना के अनुसार सात और आठ जनवरी को नामांकन पत्रों का वितरण, 09 जनवरी को नामांकन पत्रों का दाखिला, 12 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी, 13 जनवरी को नामांकन पत्रों की वापसी एवं अंतिम सूची का प्रकाशन तथा 23 जनवरी को मतदान होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, खेल सचिव, कोषाध्यक्ष और 12 कार्यकारिणी सदस्यगणों का चुनाव होगा।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़ वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button