उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ जाने से बचें, चुनाव प्रचार होगा बाधित

हल्द्वानी : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसामन में बादलों का डेरा है, हवा चल रही है। पारे में काफी गिरावट आ गई। बुधवार को अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य तक चला गया। हल्द्वानी में यह छह डिग्री तक लुढ़का। धूप नहीं निकलने से शीतलहर का असर रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि के पूरे आसार हैं। इसके अलावा 2500 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हो सकता है। उत्तराखंड में इस समय चुनाव प्रचार चरम पर है। ऐसे में बारिश से प्रचार का रंग फीका पड़ सकता है। अौर अगर पहाड़ के रास्तों पर जाना बहुत जरूरी न हो तो जाने से बचें। क्याेंकि इस दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीन और चार फरवरी को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। तीन फरवरी को नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश के आसार होने के कारण आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, बुधवार को गलन भरी सर्दी ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहना होगा। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

बुधवार को कहां कितना तापमान

स्टेशन अधिकतम न्यूनतम

पंतनगर 14.1 9.8

हल्द्वानी 14.5 6.3

मुक्तेश्वर 16.4 2.3

बागेश्वर 21.2 3.2

नैनीताल 13.7 5.2

कौसानी 12.3 3.2

जागेश्वर 12.8 1.7

अल्मोड़ा 21.1 0.0

Related Articles

Back to top button