BREAKING NEWSCrime News - अपराधState News- राज्यफीचर्डमथुरा

चलती प्राइवेट डबल डेकर बस में महिला से हेल्पर ने किया दुष्कर्म

चलती प्राइवेट डबल डेकर बस में महिला से साथ हेल्पर ने किया दुष्कर्म

लखनऊ/ मथुरा: मथुरा से एक अजीबो—गरीब घटना सामने आयी है यहां पर दिल्ली निवासी एक महिला ने चलती बस में उसके साथ बस के हेल्पर ने दुष्कर्म किया है ऐसा आरोप लगाया है चौकाने वाला तथ्य यहां है कि महिला जिस समय की घटना बता रही है उस समय बस में लगभग 40 और यात्री बैठे थे जिनको इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ​

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप बस के हेल्पर पर है। पीड़ित महिला ने मथुरा जिले के थाना मांट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी हेल्पर को हिरासत में लिया है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चंद ने बताया कि शनिवार की सुबह डायल-112 पर एक महिला ने सूचना दी थी कि वो प्राइवेट डबल डेकर बस से लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। बस के हेल्पर ने उसके साथ गलत काम किया है।  सूचना मिलने के तुरंत बाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ​जहां से पुलिस ने आरोपी हेल्पर को तुरंत हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वो बहराइच का रहने वाला है। पीड़ित महिला दिल्ली की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार महिला बस चालक के केबिन में बैठी थी। बस में करीब 40 यात्री सफर भी कर रहे थे। रात के वक्त हेल्पर ने घटना का अंजाम दिया। सुबह जब एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर बस पहुंती तो महिला ने हेल्पर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद चालक ने बस रोक दी। बस में सवार यात्री घटना से अनजान थे। जब महिला ने दुष्कर्म होने की बात कही तो यात्रियों के होश उड़ गए। एसपी देहात श्रीश चंद का कहना है कि जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Related Articles

Back to top button