अन्तर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडछत्तीसगढ़झारखण्डटॉप न्यूज़दिल्लीपंजाबफीचर्डफ़ोटोबिहारब्रेकिंगमध्य प्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रराजस्थानराज्यराष्ट्रीयहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन

बॉलीवुड डेस्क : हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का 52 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ और ‘हैरी पॉटर’ सीरीज का हिस्सा रहीं हेलन मेकक्रोरी हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। इसकी जानकारी उनके अभिनेता पति डैमियन लुइस ने ट्वीट कर फैंस को दी। डैमियन लुइस ने हेलेन मेकक्रोरी के निधन की खबर फैंस को देते हुए लिखा-‘मुझे ये बताते हुए अत्यंत पीड़ा हो रही है कि कैंसर से एक हीरो की तरह लड़ने वाली खूबसूरत हेलेन ने घर पर आखिरी सांस ली। वह अंतिम समय में अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरी रहीं।

हेलेन का वैसे ही निधन हुआ जैसा उसने जीवन जिया था, बिल्कुल निडर। हमने उसे बहुत प्यार किया और हम खुशकिस्मत थे कि वह हमारे जीवन में थी। वह एक चमचमाता सितारा थी। चली जाओ प्यारी उन हवाओं में और तुम्हारा धन्यवाद!’

हेलेन मेकक्रोरी हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री थी और उन्होंने अपने शानदार अभिनय की छाप हॉलीवुड के साथ-साथ पूरी दुनिया में छोड़ी थी। हेलेन मेकक्रोरी ने साल 2007 में अभिनेता डैमियन लुइस  शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। हेलेन मेकक्रोरी  निधन की खबर ने फैंस को काफी दुखी कर दिया है। हर कोई हेलेन के निधन पर शोक जता रहा है हेलेन मेकक्रोरी का निधन हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button