बिहारराज्य

बिहार में होमगार्ड जवान के पुत्र की हत्या, खेत से मिला शव

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र में होमगार्ड जवान के पुत्र की अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को खेत से शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, बीरता सरेह गांव निवासी दीपक सिंह को शुक्रवार शाम किसी ने फोन कर बुलाया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।

शनिवार सुबह में दीपक का शव एक खेत से बरामद किया गया। दीपक का शव खून से लथपथ था। शव पर जख्म के कई निशान हैं। मृतक भाड़े की गाड़ी चलाने का काम करता था।घटना की जानकारी मिलने पर पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरु कर दी।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने कई तरह की जानकारियां दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button