अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 24 मई 2020: जानिये किस राशि के लिए शुभ रहेगा आज का दिन…

मेष — आपके दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल के कारण समस्त कार्य सिद्ध होंगे। धन लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। दोस्तों की मदद से काम पूरे होंगे। अपनी विनम्रता से लोगों का विश्वास जीत लेंगे। पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है।

वृषभ — मानसिक चिन्ता दूर होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। लोग आपकी बातों को काफी सम्मान देंगे। स्वास्थ्य सुख काफी अच्छा रहने वाला है। नये बिजनेस आइडियाज मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन — आपकी मेहनत खराब हो सकती है। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। शाम के बाद कोई शुभ समाचार मिलेगा। जॉब में विवादित स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपने करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं।

कर्क — आज सभी महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले कर लें। दोस्तों की मदद से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो जायेगा। बुद्धिमान लोगों से मित्रता होगी। नयी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का मौका मिलेगा। सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह — रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। चुनौतियों को अवसर के रूप में देखेंगे। कोई नयी बिजनेस पार्टनरशिप होने के योग बन रहे हैं। घर में कोई नयी चीज खरीद सकते हैं।

कन्या —  इन्टरनेट पर धार्मिक प्रवचन सुन सकते हैं। मन में सकारात्मक विचार उमड़ेंगे। सात्विक जीवनशैली को अपनाना हितकर होगा। यात्रा मंगलकारी और सुखप्रद रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ की समस्याओं का निवारण मिल सकता है।

तुला — आपके विचारों में अस्थिरता रहेगी। मिथ्या वचन बोलने से बचें। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में परिवर्तन के लिये समय उचित नहीं है। धन हानि हो सकती है। मित्रों से सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक — आज का दिन शुभफलदायी रहने वाला है। नये कार्यों का शुभारम्भ कर सकते हैं। बिजनेस में शानदार ऑफर मिलने वाले हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

धनु — मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यों की अधिकता होने से तनाव में रहेंगे। गले में टांसिल हो सकती है। अहंकारी व्यक्तित्व आपके लिये हानिकर हो सकता है। व्यापार में आने वाले विघ्न शाम के बाद समाप्त हो सकते हैं।

मकर — अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में शीघ्रता न करें। अपनी कुशलता से अपनी आमदनी बढ़ा पाने में सफल होंगे। प्रेमी जन की तारीफ करना न भूलें। उच्च शिक्षा की तरफ प्रवृत्त रहेंगे। बच्चों को लेकर चिन्ता दूर होगी।

कुम्भ — आज अपने परिवार को समय देंगे। ये समय आत्मनिरीक्षण करने का है कि चूक असल में कहाँ हो रही है। भीतर से काफी सन्तुष्ट और प्रसन्न रहेंगे। पाचन में थोड़ी समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर आँख मूँदकर विश्वास न करें।

मीन — जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। पड़ोसियों के साथ व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान करेंगे। किसी पुराने विवाद को मध्यस्थ की सहायता से निपटा लेंगे।

Related Articles

Back to top button