अद्धयात्मफीचर्ड

राशिफल, 25 मई 2020: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। समस्याओं को सकारात्मक तरीके से हल कर लेंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपके समस्त कार्य सिद्ध होंगे।

वृषभ — छोटी-छोटी बातों पर उग्र होकर प्रतिक्रिया न दें। अति-आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। नये रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। तीखा और मसालेदार भोजन करने से बचें। घरेलू कार्यों में कठिनायी आयेगी।

मिथुन — कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थितियाँ बनेंगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर उलझन में रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। जॉब को लेकर अच्छे मौके मिल सकते हैं। अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरों पर न फोड़ें।

कर्क — सेहत को लेकर लापरवाही न करें। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। एक साथ कई काम करने की कोशिश करेंगे तो असफलता मिलनी तय है। अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अनावश्यक व्यय आपकी बचत को प्रभावित कर सकता है। महँगी वस्तुओं को खरीदने में शीघ्रता न करें।

सिंह — अपनी प्रतिभा का सार्थक उपयोग कर पायेंगे। कोई बहुप्रतीक्षित बिजनेस डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मित्रों के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। ऑनलाइन गेम्स और मनोरंजन में रुचि लेंगे।

कन्या —  अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। मन में नये विचार आयेंगे। व्यापार में कुछ फेरबदल करने के विषय में प्लान कर सकते हैं। काम में बहुत ज्यादा डूबे रहने के कारण परिवार को समय कम दे पायेंगे। दिन काफी अच्छा रहेगा।

तुला — आध्यात्मिक विचारों से ओत-प्रोत रहेंगे। बॉस के साथ कहा-सुनी हो सकती है। नये कार्यों में विलम्ब होने के योग बन रहे हैं। पिता के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। उच्च शिक्षा के लिये योजना बना सकते हैं। लोगों को आप मोटीवेशन देंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे।

वृश्चिक — चलते हुये कार्यों में सहसा अवरोध आने की आशंका है। निकटवर्ती लोग धोखा दे सकते हैं। सकारात्मक होकर परिस्थितियों का आकलन करें। कोई थ्रिलर और रोमांचक वेब सीरीज देख सकते हैं। घर में कलह का माहौल रहेगा।

धनु — परिवार के लोगों का व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सुख में मिठास बढ़ेगी। भविष्य के प्रति आशंकित रहेंगे। व्यवसायिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। नये मित्र बनेंगे।

मकर — कोई बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। जॉब में स्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। शत्रुओं का पराभव होगा। घर की किसी समस्या का निवारण होगा। धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी।

कुम्भ — सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिन्ता रहेगी। जीवनसाथी का रवैया आपको व्यथित कर सकता है। किसी नये प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं।

मीन — कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कार्यों का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। अपनी जिम्मेदारियों से मुख न मोड़ें। भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें। जल्दबाजी में कार्य न करें।

Related Articles

Back to top button