Lifestyle News - जीवनशैलीअद्धयात्म

24 जनवरी 2022 का राशिफल: जानिए अपना भविष्यफल

मेष:

सप्ताह के पहले दिन आपको कार्यक्षेत्र या ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं, जिससे आप पर काम का बोझ भी बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर के रख-रखाव पर व्यय करेंगे और परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सायंकाल के समय लव लाइफ में कुछ तनाव हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। घर-परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें क्योंकि आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा सकती है। विवादों से दूर रहें, अगर उलझ भी जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचें। वैवाहिक जीवन का आनंद प्राप्त करेंगे। आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

व्यापार के साझेदारों तथा जीवनसाथी से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने कर्जों में कमी आएगी। माता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक कार्य करने से सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज में ज्यादा काम होने की वजह से परिवार वालों की इच्छाओं को दरकिनार न करें। रोजगार के क्षेत्र में आपकी क्षमताओं में सुधार आने की वजह से आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय मित्रों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज बहुत दिनों से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और किसी संपत्ति के खरीद का सौदा पूरा करेंगे। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण व्यावसायिक दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। लव लाइफ के साथ आनंदमय समय व्यतीत होगा। सायंकाल का समय मंगल उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण सौदों में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधित विवाद किसी बड़े अधिकारी की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा। दुकान या कार्यालय में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। लव लाइफ में आपके सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। ऑफिस में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। मित्रों की मदद से किसी पुराने विवाद का समाधान मिलेगा। विदेशी कंपनी में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आज का दिन आपके लिए महापुरुषों से मेलजोल कारक है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। व्यावहारिक सोच आपको समाज में प्रतिष्ठा प्रदान करेगी। छात्रों के लिए मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में पिता या किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं से निजात मिलेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा और संबंधों में मजबूती आएगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है, जिसमें अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:

बहन या भाई के विवाह से संबंधित चर्चा घर में हो सकती है। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण मन परेशान हो सकता है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने में कठिनाई होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

व्यापार की स्थितियां बेहतर होती जाएंगी और प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर मिलने में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। सायंकाल के समय लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा और नए मित्र भी बनेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:

बचत योजनाओं में निवेश के लिए सही समय है लेकिन अनावश्यक खर्चों से सावधान रहें। अपने पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। किसी अधिकारी की मदद से उत्तम संपत्ति प्राप्त होगी। खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिल जाएगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा। वाणी के माध्यम से आज आपका सम्मान बढ़ेगा। घर के लंबित कार्यों को पूरा करने का सही समय है। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

Related Articles

Back to top button